फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर में लाखों की चोरी

Wed, 10 Aug 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मीतली गांव में चोरी के बाद जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत।  सोमवार की रात में चोरों ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर के मीतली गांव के आवास में चोरी की। चोर सपा नेता के के भाई के कमरे से 65 हजार रुपये नगदी, 250 ग्राम सोना, सवा किग्रा चांदी के आभूषण, चार मोबाइल समेत कीमती सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट         दर्ज कराई।
विज्ञापन


मीतली निवासी सपा नेता प्रदीप ठाकुर का पूरा परिवार सोमवार की रात में मकान में सोया था। देर रात चोर मकान में घुसे और सामान चोरी करके ले गए। इस दौरान  प्रदीप ठाकुर का गनर भी घर में ही था। मंगलवार की सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें मकान में सामान बिखरा मिला। उनके भाई संजय सिंह के कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा मिला और मकान से 65 हजार रुपये नगद, 250 ग्राम सोना और 1250 ग्राम चांदी के आभूषण, चार मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। 

संजय का परिवार मकान की छत पर सोया था। चोरी हुए मोबाइलों में दो मोबाइल प्रदीप ठाकुर के बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों ने उनसे केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा  मकान में चोरी करने वालों का              पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


q डॉग स्कवायर्ड और फोरेंसिक टीम गांव में पहुंची

अग्रवाल मंडी टटीरी। पुलिस अफसरों ने चोरों का पता लगाने के लिए मौके पर डॉग स्कवायर्ड और फोरेंसिंक टीम को बुलाया। बताया जाता है कि कुत्ता गांव के धार्मिक स्थल तक जाकर रुक गया।
 
q घटना से रोष

अग्रवाल मंडी टटीरी। लोगों ने कहा गांव में 10 दिन में चार मकानों में चोरी हो चुकी है। पुलिस ने एक घटना का भी खुलासा नहीं किया। लोगों ने कहा पुलिस चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करती तो सपा नेता के घर चोरी की घटना नहीं होती। इससे रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें