फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली में कुछ लोगों ने दलित बस्ती पर हमला बोला  

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी पर बड़ौली के घायल लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के बड़ौली गांव में सोमवार को धुलेंडी/ होली के दिन गांव के कुछ लोगों ने दलित बस्ती में धावा बोलकर पथराव किया। उन्होंने तमंचों के बटों से हमला कर तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को घायल कर जमकर फायरिंग भी की। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

धुलेंडी/ होली पर बड़ौली गांव में कुछ लोगों ने दलित अमरपाल पुत्र सहीराम के मकान पर धावा बोल दिया। आरोप है हमलावरों ने पथराव भी किया। कई राउंड फायरिंग भी की, इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दलितों ने घरों में घुस कर जान बचाई। इस दौरान अमरपाल को कुछ लोगों ने तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया और घर की महिलाओं से छेड़छाड़ की। महिलाओं में सनरेस, गंगा देवी, प्रियंका, रवि घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में दबंग फायरिंग करते भाग निकले। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। वहीं, नगर के पट्टी चौधरान, शांति नगर में होली खेलने को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें पिंटू और उसका चचेरा भाई नीटू घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने कोतवाली में  सात आरोपी लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।

विशेष संप्रदाय के युवक पर गुलाल डाला 
बिनौली। बरनावा में सोमवार को होली खेलते समय एक विशेष संप्रदाय के युवक पर गुलाल डालने पर विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सोमवार को बरनावा गांव में एक विशेष संप्रदाय के युवक पर गांव के ही कुछ युवकों ने होली खेलते समय रंग डाल दिया। इसको लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें