फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर से पकड़ी रेत की छह बुग्गियां

Wed, 14 Sep 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । यमुना के खादर में खनन की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस ने रेत से लदी छह बुग्गियां पकड़ी हैं। पुलिस बुग्गी ले जा रहे लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। यहां के खनन की शिकायत लखनऊ तक पहुंची है। 
विज्ञापन


खनन को लेकर लखनऊ और दिल्ली तक में राजनीतिक भूचाल मचा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अवैध खनन कराने के आरोप में खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।  कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल कर रखी है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। बागपत खनन को लेकर बदनाम रहा है।  

मंगलवार को कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि यमुना के खादर में कुछ लोग खनन कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने पुलिस के साथ छापेमारी की। ट्रक या अन्य कोई बड़ा वाहन तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने रेत ले जाते छह बुग्गियों को जरूर पकड़ा। इन बुग्गियों के मालिकों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने कहा छापेमारी के दौरान रेत की छह बुग्गियां पकड़ी गई है। अभियान लगातार जारी रहेगा, खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें