फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर जानलेवा हमला

Mon, 04 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल जतिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के एजेंटों ने दुकानदार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उसे गंदे नाले में डूबोकर मारने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने दिल्ली बस स्टैंड पर बस, थ्री व्हीलर और डग्गामार वाहनों के खड़ा होने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। प्रतिबंध के बाद भी डग्गामार वाहन दिल्ली बस स्टैंड पर ही खड़े होते हैं और दुकानों के आगे गाड़ी को खड़ी कर सवारियां भरते हैं। इसको लेकर दुकानदारों से आए दिन डग्गामार वाहन एजेंटों का झगड़ा होता रहता है। डग्गामार एजेंट इतने दबंग है कि यदि कोई भी दुकानदार उनके आगे बोलने की हिम्मत करता है तो उसके साथ मारपीट करते हैं और पुलिस भी इन्हें संरक्षक देती है। 

इसके चलते कुछ दिन पहले स्टैंड पर गन्ने का रस बेचने वाले जतिन पुत्र राजकुमार निवासी पारस विहार बड़ौत के साथ एजेंटों की कहासुनी हो गई थी। एजेंट जबर उसकी दुकान के आगे गाड़ी खड़ी कराकर उनमें सवारी भरते हैं। इस कारण उसकी दुकानदारी पर प्रभाव पड़ता है। जतिन के विरोध करने से एजेंट उससे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन


इस को लेकर रविवार की सुबह जब जतिन अपनी दुकान पर पहुंचा तो डग्गामार वाहनों के एजेंटों ने उसे पर हमला बोल दिया और उसे हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतना ही नहीं जब वह अधमरा होकर जमीन पर गिर गया तो उसे गंदे नाले में डाल दिया और डूबोकर मारने की कोशिश की। वहां खड़े लोगों ने हस्तक्षप करके जतिन को किसी तरह बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। पुलिस ने घायल जतिन को सीएचसी में भर्ती कराया। उसने दो को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। यह घटना बस स्टैंड पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है। इसको लेकर दुकानदारों में आक्रोश हैं। उन्होंने कहा चौकी पर पुलिस होते हुए भी मूक दर्शक बनी रही। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया घायल का इलाज कराया जा रहा है। घायल की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें