फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतेंद्र ने पहले दी थी धमकी, अब कर दिया कत्ल

Wed, 28 Sep 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सिरसली गांव में भूपेंद्र के शव के पास बैठी परिवार की महिलाएं और आक्रोशित भाई जितेंद्र तोमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिनौली/बड़ौत। सिरसली गांव के फायरमैन भूपेंद्र की हत्या होने से बाद उसके परिजनों ने खुलकर कहा  आरोपी सतेंद्र लगातार उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी दे रहा है, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। जरा भी गंभीर होते तो उनकी जान न जाती। 
विज्ञापन


 भूपेंद्र के भाई जितेंद्र तोमर ने कहा  30 जून को गांव के रोहित और उसके साले विकास को सतेंद्र के बेटे आयुष ने गोली मारी थी। इससे वे घायल हो गए थे। सतेंद्र को शक था कि भूपेंद्र इस केस में समझौता नहीं होने दे रहे है। जबकि वास्तव में ऐसा कुछ नहीं था। इस बात को लेकर सतेंद्र आए दिन सरेआम गाली-गलौज करता था और भुगत लेने की धमकी देता था। जितेंद्र ने बताया  उसने अपने परिवार के लोगों से कहा था कि इनकी थाने में रिपोर्ट कर दो, लेकिन परिजनों ने उसकी नहीं सुनी और कहा ऐसा कुछ नहीं है सतेंद्र को बकने दो। सबके सामने उन्होंने चिल्ला-चिल्लाकर कहा उनका परिवार यदि बात मान लेता तो भाई का यह हाल नहीं होता। 

महिलाओं ने नहीं उठाने दिया शव 

बड़ौत। जिस समय पुलिस ने भूपेंद्र के शव को उठाने का प्रयास किया तो महिलाएं शव को घेरकर बैठ गई। उनका कहना था जब तक कोई बड़ा अधिकारी नहीं आएगा, तब तक यहां से शव नहीं उठेगा। परिजनों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन


परिवार का प्रोफाइल 

बिनौली। सिरसली निवासी भोपाल सिंह हिलावाड़ी गांव के इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। काफी समय पूर्व उनकी बीमार से मौत हो गई थी। उनके तीन बेटे जितेंद्र, प्रवीण, भूपेंद्र और दो बेटी है। जितेंद्र तोमर वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत में शिक्षक है। प्रवीण तोमर रालोद के सक्रिय नेता है। भूपेंद्र फायरमैन थे। उनकी पत्नी पूर्व प्रधान रही है। 

कहीं मोनू जाट भी तो नहीं था साथ में

बड़ौत। भूपेंद्र की हत्या के केस में लोग आशंका जता रहे है कि मोनू रोहटा गिरोह वारदात में शामिल रहा है। इस घटना में नामजद कराए एक साथी को उधम गैंग से जोड़कर देख रहे है। मोनू उधम गैंग का सदस्य है। साथ ही जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। इससे वारदात में मोनू का   होना लगता है। हालांकि पुलिस अफसर इससे इंकार कर रहे हैं। 

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

बिनौली। भूपेंद्र की हत्या के बाद गांव में सन्नाटा छाया हुआ था। मृतक के परिजन काफी भयभीत है। गलियां सुनी पड़ी थी। सुरक्षा की दृष्टि से मृतक के परिवार के अलावा गांव में पुलिस बल तैनात है। 

पूरे प्लान के तहत सतेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम 

बिनौली। लोगों का कहना है भूपेंद्र की हत्या सतेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरे प्लान के तहत की है। उसने अपने परिजनों को पहले ही सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। यहां तक की पशुओं को भी घर से पहले ही इधर-उधर कर दिया था। 

सतेंद्र के खिलाफ हैं कई केस दर्ज 

बिनौली। थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी सतेंद्र के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उसका बेटा भी कुछ दिन पहले ही जानलेवा हमले के केस में जेल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें