फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध युवती ने जहर खाकर जान दी  

Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में माता पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे बड़ौत के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।   युवती को सोमवार की रात उसके मां-बाप ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। इस बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि थाने पर कोई सूचना देने नहीं आया है। फिर भी इस मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन

  शांतिभंग के आरोप में दो का चालान किया  
खेकड़ा। पुलिस ने भूमि विवाद को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। क्षेत्र के बड़ागांव निवासी डाल चंद और ढिकौली निवासी उम्मेद के बीच खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह दोनों में कहासुनी के साथ ही मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। बाद में पुलिस ने दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया। 

मारपीट की घटनाओं में तीन घायल 
खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप नरेश और बिजेंद्र में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों में जमकर लात घूंसे चले। आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों में समझौता कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण पुलिस खाली लौट गई। इसके अलावा नगर निवासी लोकेश को पड़ोसी ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोकेश का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। घायल ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें