फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 16 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने असारा और टांडा के पांच झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वे लोगों का बिना डिग्री उपचार कर रहे थे। उन्हें नोटिस जारी किया गया था। जवाब न देने पर रमाला और छपरौली थाने में रिपोर्ट कराई गई है। 
विज्ञापन


जिले में काफी संख्या में झोलाछाप चिकित्सक लोगों का उपचार कर रहे हैं। काफी संख्या में नोटिस जारी किए जा चुके है और एफआईआर तक हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव में झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया था। जिन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। 

शनिवार को असारा के कादिर, मनोज, खालिद, मुकीम और टांड़ा के पवन के खिलाफ थाने में मेडिकल एक्ट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन चिकित्सकों ने न तो अपने दस्तावेज दिखाए और न ही नोटिस का जवाब दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस से भी इन डॉक्टरों को गिरफ्तार करने के लिए लिखा जाएगा। एसीएमओ डॉ. रामेश्वरदयाल ने बताया कि पांच फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अन्य फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई शीघ्र की जाएगी। 

असारा गांव में है 14 फर्जी डॉक्टर
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असारा में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। चार के खिलाफ अभी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाकी को नोटिस जारी किया गया है। अकेले असारा गांव में 14 ऐसे डॉक्टर को जो बिना डिग्री के ही लोगों का उपचार कर रहे है।

एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ  पूर्व में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है और वे फिर भी कर रहे हैं, ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ शीघ्र अभियान चलाया जाएगा।  एफआईआर के बाद भी झोलाछाप अपनी दुकान चला रहे हैं। उसे बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें