फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन करने से मना करने पर युवकों ने बसी गांव में एमसीडी कर्मी की हत्या कर दी

Mon, 03 Oct 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ओमप्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेकड़ा। बसी गांव में फोन पर बातें करने से मना करने पर दिल्ली के एमसीडी कर्मचारी ओमप्रकाश (55) की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। पुत्रवधू से बातें करने से मना करने पर गांव के ही दो सगे भाइयों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में है। 
विज्ञापन


खेकड़ा थाना क्षेत्र के गांव बसी निवासी ओमप्रकाश एमसीडी में कर्मचारी थे। वे ड्यूटी पूरी करने के बाद गांव में खेती करते थे। उनकी पुत्रवधू के साथ गांव का ही युवक फोन पर बातें करता था। शनिवार की रात में भी उसकी कॉल आई। इसका पता चलने पर ओमप्रकाश रविवार सुबह आरोपी के घर में शिकायत करने पहुंचे। वहां उनकी आरोपी के परिवार से कहासुनी हुई। वहां से वापस आने के बाद अपने घेर में आ गए।

थोड़ी ही देर बाद आरोपी युवक अपने भाई के साथ गाली-गलौज करता हुआ ओमप्रकाश के घेर में पहुंचा। आरोपी ने भाई के साथ मिलकर ओमप्रकाश को गोली मारी। गर्दन में गोली लगने से ओमप्रकाश गंभीर रूप घायल हो गए। बचाव के लिए उनके बेटे संजय उर्फ संजू और राहुल दौड़े तो आरोपियों ने उनके भी तमंचे सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन


परिजन घायल ओमप्रकाश को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। वारदात की सूचना मिलते ही एएसपी अजीजुल हक, सीओ श्वेताभ पांडेय और खेकड़ा पुलिस मौके  पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया । मृतक ओमप्रकाश के बेटे संजू ने खेकड़ा थाना में आरोपी मोहन और अमित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें