फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने रटौल गांव से हिस्ट्रीशीटर जावेद के दो करीबी दबोचे

Wed, 05 Oct 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर । दिल्ली पुलिस ने रटौल गांव में दबिश देकर सोमवार की रात दो लोगों को पकड़ लिया। दोनों हिस्ट्रीशीटर जावेद रटौल के बेहद करीबी है। सूत्रों की माने तो दिल्ली की एक लूट में इनका नाम सामने आया है। आरोपियों के पास से करीब आठ लाख रुपये बरामद होने की  चर्चा है।
विज्ञापन


 रटौल गांव में सोमवार की रात दिल्ली पुलिस की पांच-छह गाड़ी आई। पुलिस अपने साथ एक अपराधी को लिए हुए थी। पुलिस ने अलग-अलग दो मकानों में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया। करीब 10 मिनट के अंदर ही उनको अपने साथ लेकर चली गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
गांव में पुलिस के आने का रटौल चौकी पुलिस को भी बाद में ही पता चला। सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब आठ लाख रुपये बरामद किए है। आरोपियों ने दिल्ली में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।   रटौल गांव का जावेद, खेकड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर रंगदारी, लूट, हत्या के कई मुकदमे दर्ज है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें