रंगदारी मांगने के विरोध में एसपी से मिलने जाते बड़ौत के व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत। बड़ौत के खल व्यापारी ब्रिजेश कुमार से मांगी जा रही रंगदारी के विरोध में व्यापारियों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर एसपी से आरोपी बदमाशों की गिरफ्तार और व्यापारियों को सुरक्षा की मांग की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि बड़ौत व्यापारी ब्रिजेश से बदमाश लगातार रंगदारी मांग रहे है। पुलसि बदमाशों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इससे व्यापारी काफी भयभीत है व अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने एसपी से व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने, आत्मसुरक्षा के लिए शस्त्र लाईसेंस व उनका सीमा विस्तार की मांग की है। इस मौके पर पंड़ित अंकुर शर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, संजीव शर्मा, रामोतार, अरुण मित्तल व्यापारी शामिल रहे।