अमीनगर सराय (ब्यूरो)। कस्बा के सराफ अंकित वर्मा के मकान में चार माह पहले हुई करीब एक करोड़ रुपये की डकैती के मामले में मेरठ जेल में बंद शाहिद से रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। पुलिस वारदात में लूटी लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है।
सराफ अंकित वर्मा के मकान में नवंबर 2016 में बदमाशों ने डाका डाला था। परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर लाइसेंसी पिस्टल, आभूषण और सामान लूटकर ले गई थी। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई थी।
सहारनपुर और गाजियाबाद में बदमाश पकड़े थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस वारदात का भी इकबाल किया था। पकड़ा गया आरोपी शाहिद निवासी धौलड़ी, मेरठ जेल में बंद है। कोर्ट की अनुमति पर सिंघावली अहीर पुलिस ने शाहिद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचे और दो कारतूस को लुहारी से बरामद किया। पुलिस उससे लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया लूटी गई पिस्टल को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
डकैती डालने के बाद गए लुहारी
अमीनगर सराय। आरोपी शाहिद ने पुलिस पूछताछ में बताया डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथी शंकर उर्फ अमन के घर लुहारी गए थे। वहां पर ही सामान और असलाह रख दिए थे।