बागपत जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुकानदार ने अश्लील मूवी दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। मां तलाश करते हुए दुकान पर पहुंची तो बच्ची दुकान के अंदर अर्धनग्न अवस्था में मिली। सूचना पर एएसपी, सीओ फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बच्ची के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसकी नौ साल की बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो उसने अपनी पत्नी के साथ बेटी की तलाश शुरू कर दी। पत्नी दुकान पर पहुंची और दुकानदार से बच्ची के बारे में पूछा तो दुकानदार ने कहा कि बच्ची यहां पर नहीं है। उसकी पत्नी को कुछ शक हुआ तो उसने मोबाइल की टार्च जलाकर दुकान के अंदर देखा तो उसकी बेटी चारपाई के नीचे अर्धनग्न अवस्था में लेटी हुई थी। मां अपनी बेटी को घर लेकर आ गई। बच्ची ने मां को बताया कि दुकानदार ने उसे मोबाइल में अश्लील मूवी दिखाई। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी ओमपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया 90 हजार का जुर्माना
उन्होंने बच्ची से घटना की जानकारी ली। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ऋषभ के खिलाफ धारा 376एबी, 511 आईपीसी, पॉक्सो एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की सुबह एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने भी घटनास्थल पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/