यूपी-हरियाणा के फैजपुर-निनाना और बड़ौली गांव की जमीन के विवादित मामले को सुलझाने के लिए सोनीपत के बड़ौैली में बुलाई गई मीटिंग में अफसर नहीं पहुंचे। घंटों इंतजार के बाद किसान वहां से लौट आए। किसानों ने बागपत कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। डीएम ने उनको मामले की जांच कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
निनाना गांव के प्रधान हरेंद्र चौधरी ने बताया कि यमुना खादर में दीक्षित अवार्ड के तहत गांव की 168 हेक्टेयर भूमि हरियाणा के बड़ौली गांव में गई हुई है। वहां के प्रशासन से कई बार जमीन दिलवाने की मांग की ।
समस्या के समाधान के लिए अफसरों ने शुक्रवार को बड़ौली गांव में किसानों को मीटिंग रखी, ताकि दोनों गांव के किसानों की मौजूदगी में समस्या का समाधान हो सके। वहां पर शुक्रवार को दोनों गांव के किसान इकट्ठे हो गए। अधिकारियों की घंटों इंतजार की, वहां पर अफसर नहीं पहुंचे। बाद में निनाना के किसान लौट आए। किसान रामवीर सिंह, किरणपाल, सत्यपाल, राममेहर, हरपाल, अजबसिंह, ब्रह्मपाल, बबलू, सोनू, बिजेंद्र, सोहनवीर गए थे।
ग्राम पंचायत भूमि नहीं देना चाहते बड़ौली के लोग
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के किसानों का कहना है कि उनके नाम जो जमीन है और बड़ौली के खादर में गई है। उस जमीन को वहां के किसान देने को तैयार हैं, लेकिन ग्राम समाज की भूमि को देने से इंकार कर रहे हैं।