बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का आरोप है कि ससुराल द्वारा की जा रही अश्लील हरकतों का विरोध किया तो उसके ससुरालियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया। इतना ही नहीं, उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसने कोतवाली में शिकायत की।
विवाहिता ने बताया उसका ससुर उस पर गलत नजर रहता है। उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर परिवार के लोग मारपीट करते हैं। इसकी पुलिस से कई बार शिकायत की। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विरोध करने पर सोमवार सुबह जान से मारने की नियत से ससुरालियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल उडे़ल दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इस दौरान उन्होंने उसका गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। वह घायल हो गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए।
उन्होंने उसकी जान बचाई। उसने अपने पति के साथ कोतवाली पर पहुंचकर शिकायत की। पुलिस आरोपी ससुर को कोतवाली पर ले आई आैर पूछताछ की। हल्का इंचार्ज एसआई वीरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला का अपनी सास और ससुर से झगड़ा चल रहा है। जान से मारने के प्रयास का आरोप गलत है।