फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने रटौल गांव के पूर्व प्रधान और उसके बेटे को क्लीनचिट दी

Sun, 27 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल गांव के सपा नेता काजी अफसार की हत्या के आरोपी पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी व उनके बेटे को नोएडा की क्राइम ब्रांच की टीम ने क्लीनचिट दे दी है। 
विज्ञापन


काजी अफसार की 11 अप्रैल 2015 को रटौल गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के समय परिजनों ने खेकड़ा थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में उन्होंने पुलिस से रटौल गांव के पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी और उनके बेटे उमर फरीदी को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ शिकायत की थी। 

 पुलिस की विवेचना में 50 हजार रुपये के इनामी रहे जावेद रटौल के अलावा भोलू, हसमत, नौमान का नाम सामने आया था। चारों आरोपी जेल जा चुके हैं। 

आरोपी जुनैद फरीदी और उनके बेटे उमर फरीदी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। परिजनों की शिकायत पर केस की विवेचना अफसरों ने नोएडा क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी थी।  पुलिस की जांच टीम  ने विवेचना के आधार पर आरोपी पूर्व प्रधान जुनैद फरीदी और उनके बेटे उमर फरीदी को क्लीनचिट दे दी है। 
विज्ञापन


जुनैद और उमर की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले परिजन 
बागपत। मृतक अफसार के भाई निसार अहमद का आरोप है कि पुलिस ने गलत तरीके से आरोपी जुनैद फरीदी और उनके बेटे उमर फरीदी का नाम केस से निकाला है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी अजय शंकर राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी को केस की जांच सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें