फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी गायक की रहस्यमय ढंग से मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर के भगौट गांव के पास रागिनी गायक संदीप शर्मा की सोमवार को रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। उनकी मौत की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

गाजियाबाद की ओर से बाइक पर सवार होकर आया युवक, सोमवार सुबह भगौट गांव के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने पहले बाइक खड़ी की, उसके बाद अचानक जमीन पर लेट गया। बेहोशी की हालत में देख लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको पिलाना सीएचसी पर लेकर पहुुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह उसकी शनाख्त लहचौड़ा निवासी संदीप शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा के रूप में हुई। संदीप रागिनी गायक था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप दिल्ली में रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहा था। उसकी मौत कैसे हुई, इसका अभी पता नहीं चला। माना जा रहा है कि हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही युवक की मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
  हादसे में तीन बाइक सवार घायल  
खेकड़ा। पाठशाला मार्ग पर अनियंत्रित टैंपू की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर चालक को पकड़ लिया। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे एक टैंपू पाठशाला बस स्टैंड की ओर से नगर की तरफ आ रहा था, तभी तेज गति होने के कारण टैंपू अनियंत्रित हो गया। टैंपू की साइड लगने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में युवक विकास, किशन और मुकेश शामिल हैं। साथ ही तीनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने तीनों घायलों को प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंच गए। वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  चालक को पकड़ लिया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें