फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल बन गया काल

Wed, 10 Aug 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
साक्षी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी।  मोबाइल पर बात करते समय रेलवे लाइन के पास से गुजरना बी फार्मा की छात्रा के लिए जानलेवा साबित हुआ।
विज्ञापन


सूजरा गांव की महिला प्रधान की बेटी कॉलेज से निकलकर रेलवे लाइन की बगल से अहेड़ा स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए            जा      रही थी। इसी दौरान  पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

सूजरा गांव की प्रधान ममता की बेटी साक्षी अहेड़ा स्थित गोपी चंद कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में बी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार को कॉलेज से साक्षी दोपहर साढ़े 12 बजे ट्रेन में सवार होने के लिए अहेड़ा स्टेशन के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा रेलवे लाइन के बगल में पड़े पत्थरों से होते हुए गुजर रही थी, इसी दौरान वह मोबाइल पर भी बात कर रही थी। इस बीच दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (54475) गुजरी। साक्षी ट्रेन के पायदान की चपेट में आ जाने से  दूर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। 
कोतवाली के एसआई बाजी  लाल भास्कर के अनुसार छात्रा के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें