फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने झूठ बोलकर की छठी शादी

Thu, 01 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ-बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ निवासी एक अधेड़ ने ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी युवती से छठी शादी कर ली। इसका पता चलने पर युवती ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। अब आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस में अफसरों के सामने फूट-फूटकर रोयी।
विज्ञापन


अपनी मां के साथ पहुंची पीड़िता ने पुलिस अफसरों को बताया कि हापुड़ निवासी एक अधेड़ ने झूठ बोलकर उससे अक्तूबर 2014 में शादी की थी। बाद में पता चला कि उसने छठी शादी की है। एक पत्नी का कोर्ट में मामला चल रहा है, जबकि पूर्व में दो पत्नियों से विवाद भी हुआ था।

युवती ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसे सहारा देने के नाम पर धोखा दिया गया। जब उसे छठी शादी के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि जिसके बाद उसे बंधक बनाकर यातनाएं दी गई और उसके साथ दुष्कर्म किया। कई बार उसे जान से मारने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला थाने में केस दर्ज कराने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पक्ष से मोटी रकम ले ली है। जिसके दबाव में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। एसपी क्राइम ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें