फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के छठे दिन विवाहिता की हत्या

Mon, 04 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ग्राम निवाड़ा में सैय्यारा की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा गांव में निकाह के छठे दिन ही विवाहिता सैय्यारा (22) की फांसी लगाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में कार नहीं मिलने पर उसके ससुरालियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 मुजफ्फरनगर के गांव जौला निवासी शहजाद का कहना है कि उसकी बहन सैय्यारा का निकाह 28 मार्च को निवाड़ा गांव के युवक मुजम्मिल के साथ हुआ था। उसके निकाह में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन सैय्यारा के ससुराल वाले निकाह में दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। आरोपी कार की मांग कर रहे थे। जबकि उन्होंने शादी में घरेलू सामान के साथ ही अपाची बाइक और 82 हजार रुपये नगद दान के रूप में दिए थे।

कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने सैय्यारा की शनिवार रात फांसी लगाकर हत्या कर दी। रविवार सुबह सैय्यारा के ससुर ने फोन करके सैय्यारा द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी। जब वे गांव में पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। सीओ कर्मवीर सिंह का कहना है कि मृतका के आरोपी पति मुजम्मिल और ससुर तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


q खूंटी पर लटका मिला विवाहिता का शव 
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुतबिक सैय्यारा का शव मकान के एक कमरे में करीब पांच फीट ऊंची खूंटी पर चुन्नी से लटका हुआ था। उसके पैर घुटने तक जमीन पर लगे हुए थे। आशंका जताई कि ससुरालियों ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की। उसके बाद शव को खूंटी पर लटकाया है। सीओ का कहना है कि सैय्यारा की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। 

q मोटा होने के कारण मुझे पसंद नहीं करती थी सैय्यारा, इसलिए उसने की आत्महत्या 
बागपत। आरोपी मुजम्मिल का कहना उसकी पत्नी सैय्यारा उसे पसंद नहीं करती थी। दुल्हन के रूप में जब वह घर पर पहुंची थी तभी उसने ताने मारने शुरू कर दिए थे। कहती थी कि तू काफी मोटा है। उसकी शादी तो पतले लड़के से होनी चाहिए थी। इसी कारण उसने आत्महत्या की है। उस पर व उसके परिवार पर लगाया गया दहेज हत्या का आरोप पूरी तरह से गलत है। 

बागपत । सैय्यरा को छह दिन पहले दुल्हन के रूप में विदा करते समय उसके परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह जौला गांव से ही नहीं दुनिया से ही विदा हो जाएगी। कातिलों ने उसके हाथ की मेंहदी भी नहीं सूखने दी।

अभी तो रस्में भी पूरी नहीं हो पाईं थीं। अभी तो बेटी के दुल्हन बनने के सपनों को पंख ही लगे थे कि उसकी जिंदगी ही छीन ली गई। घटना को लेकर हर कोई  दुखी है। सबके मुंह से एक ही शब्द निकल रहा है। सैय्यारा के हत्यारोपियों को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले। 

जौला गांव की सैय्यारा अपने दो भाईयों में अकेली बहन थी। उसके भाई शहजाद के मुताबिक उन्होंने अपनी बहन सैय्यारा को कभी दुखी नहीं देखा। उसकी हर इच्छा पूरी की। उसके निकाह में भी हैसियत से ज्यादा खर्च किया। ताकि बहन को कोई परेशानी न हो। बृहस्पतिवार को हंसी-खुशी से निकाह की सभी रस्में पूरी होने के बाद सैय्यारा को विदा किया। रविवार को उसे वापस लेकर आना था। लेकिन उससे पहले ही उनके पास उसके मरने की खबर पहुंच गई।

शहजाद रोते हुए बोले कि उन्होंने तो अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी बहन के साथ ऐसी घटना हो जाएगी। अभी तक तो वह अपने ससुरालियों को अच्छी तरह से समझ भी नहीं पाई थी। उससे पहले ही दहेज के दानवों ने उसकी जान ले ली। 

q सैकड़ों लोग पहुंचे निवाड़ा गांव ः बागपत। सैय्यारा की मौत की जानकारी मिलते ही जौला गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग निवाड़ा गांव में पहुंचे। उनकी सैय्यारा के ससुरालियों से काफी कहासुनी हुई। बाद में उन्होंने कोतवाली पर पहुंचकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें