फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राहगीरों से लूटपाट

Sun, 25 Sep 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। डौला-खट्टा प्रह्लादपुर मार्ग पर बदमाशों ने शुक्रवार की रात में राहगीरों पर कहर बराया। रिटायर फौजी समेत कई राहगीरों को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके अलावा मेरठ रोड पर मीतली गांव के पास भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


खट्टा प्रह्लादपुर निवासी अमरीश रिटायर फौजी हैं। अमरीश शुक्रवार की रात में करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने घर जा रहे थे। डौला-खट्टा प्रह्लादपुर संपर्क मार्ग पर पांच-छह सशस्त्र बदमाशों ने उनको खेत में बंधक बनाकर बाइक और अन्य सामान लूट लिया। इसी दौरान खट्टा प्रह्लादपुर गांव के सोनू और कुलदीप भी वहां पहुंचे, बदमाशों ने उनको भी बंधक बना लिया।

बदमाश उनसे हजारों रुपये की नगदी और सामान लूट ले गए और जाते जाते धमकी दी  पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। कुलदीप की बाइक का पेट्रोल खत्म होने के कारण बदमाश थोड़ी दूर ही बाइक छोड़कर भाग गए। इस वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिल कर घंटों बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


इसके अलावा मीतली निवासी युवक मंगल शुक्रवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी पर सवार होकर अग्रवाल मंडी टटीरी से अपने घर जा रहे थे। मीतली गांव के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने मारपीट कर उनसे स्कूटी लूट ली। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है। इन घटनाओं को लेकर क्षेत्र के लोग काफी भयभीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें