फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, कपड़े फाड़े 

Mon, 24 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के गांव में खेत पर कार्य कर रही एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवकों ने गैंगरेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गए। पीड़ित ने परिजनों के साथ छपरौली थाने में आरोपी युवकों को नामजद कर तहरीर दी। 
विज्ञापन


घटना उस समय की है जब किशोरी खादर में अपनी प्लेज की रखवाली कर रही थी तो तभी पास के ही दो युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की।  विरोध करने पर युवकों ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने अपने परिजनों को घटना बताई तो उसके परिजन छपरौली थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिनेश वशिष्ठ ने बताया आरोपी युवक मोनू और शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें