फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों अौर पुलिसकर्मियों ने मनचलों को खूब दौड़ाया, जमकर खबर ली, आरोपी चकमा देकर भागे

Wed, 12 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत।  बिजरौल रोड पर युवतियों से छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस कर्मियों ने मनचलों को खूब दौड़ाया और जमकर खबर ली। हालांकि आरोपी किसी तरह चकमा देकर बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ युवतियां बड़ौत किसी काम से आ रही थी। जब वे बिजरौल रोड पर पहुंची तो कुछ मनचले उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौका पाकर एक युवती ने फोन पर इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन-पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई की।

 इस दौरान वहां पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। एसएसआई राजपाल सिंह का कहना था कि कुछ लोगों ने बिजरौल रोड पर हो रही छेड़छाड़ की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस को भेजा गया था, आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की इज्जत लूटने का प्रयास
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें