बागपत एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे लुहारी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेड़ा हटाना गांव के भट्ठे पर ईंट पथाई के दस लाख रुपये मजदूरी मांगने पर भट्टा मालिक ने मजदूरों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित मजदूरों ने एसपी से शिकायत की है।
लुहारी गांव के जोगेंद्र ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा उसने जनवरी माह में खेड़ा हटाना गांव के एक भट्ठा मालिक से 510 रुपये प्रति हजार की दर से ईंटों की पथाई का रेट तय किया था। उसने कई परिवारों को भट्ठे पर लगाया था। भट्ठा मालिक पर उनके करीब दस लाख रुपये बकाया है।
आरोप है भट्ठा मालिक रुपये नहीं दे रहे हैं। मजदूरी के रुपये मांगने पर आरोपी ने भट्ठा कर्मचारियों के साथ मिलकर चार जुलाई को उसके साथ मारपीट की। एक आरोपी ने फायरिंग भी की।
बाद में उन्हें धमकी देकर भगा दिया। इससे वे भयभीत है। बुधवार को उन्होंने एसपी से मजदूरी के रुपये दिलवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें बीरे, ईश्वर, सोमपाल, लोकेंद्र, सुंदरलाल, सुनीता, बबीता आदि रही।