अग्रवाल मंडी टटीरी से पांच तीन दिन पहले हुए युवती के अपहरण के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। युवती ने पुलिस के पास भेजे शिकायत पत्र में बताया उसका किसी ने अपहरण नहीं किया, वह तो अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। उसने परिजनों से ऑनर किलिंग की आशंका जताकर पुलिस सुरक्षा मांगी है।
अमीनगर सराय के एक परिवार के लोगों ने 19 जुलाई को देर शाम पुलिस से शिकायत की थी कि उनकी बेटी का स्कार्पियो सवार चार लोगों ने अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहरण कर लिया है। इससे पुलिस टेंशन में आ गई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी। रविवार को पुलिस के पास युवती का शिकायत पत्र पहुंचा।
कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया युवती ने पत्र के माध्यम से बताया वह बालिग है। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह हापुड़ के एक युवक से शादी करना चाहती है। उसकी शादी से उसके परिजन खुश नहीं है। वे उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। उसने सुरक्षा की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
मुकदमा दर्ज हुआ ःबड़ौत। सिरसली गांव मेें बृहस्पतिवार को देर शाम ग्रामीण और ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली द्वारा कालाबाजारी के लिए जा रहे राशन को पकड़ने के मामले में शनिवार को आपूर्ति निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बिनौली थाने में राशन डीलर संतोष पत्नी सत्यवीर और गाड़ी चालक रमेश पुत्र रविदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पति पर पिटाई करने का आरोप , हंगामा
बागपत। दिल्ली निवासी महिला ने पुलिस को दिए पत्र में बताया उसका पति उसे बागपत की माता कॉलोनी में लेकर रहते हैं। आरोपी पति उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हैं। उसने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, आरोपी युवक ने कहा उसकी पत्नी उस पर गलत आरोप लगा रही है। उसकी हिमायत में कोतवाली में लोगों का जमावड़ा लगा है।