फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घालमेल कर रही पुलिस, डबल मर्डर की जांच बदलें 

Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत एसपी से मिलने पहुंचे खेकड़ा के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। खेकड़ा के दोहरे हत्याकांड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोपी पक्ष ने नामजदगी को गलत बताया। पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप है। लोगों ने डीएम और एसपी से  निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


खेकड़ा की चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर  पुष्पेंद्र धामा और उसके साथी बाशिद की हत्या कर दी गई थी। इसमें खेकड़ा के ही सात लोगों को नामजद किया , जबकि दो अज्ञात बताए हैं। सोमवार को वीरेंद्र सिंह पुत्र लाल सिंह के नेतृत्व में खेकड़ा के लोग एसपी अजय शंकर राय और डीएम ह्दय शंकर तिवारी से मिले। उन्होंने कहा खेकड़ा के दोहरे हत्याकांड में गलत नामजदगी हुई है। पूरे मामले की पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। मुकदमे की जांच अन्य किसी एजेंसी से कराने की मांग रखी। लोगों ने कहा  रोहताश और राम कुमार अपनी मिठाई की दुकान में बैठे थे, उनका वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कहा  प्रकरण की सही जांच कराई जाएगी। एसपी ने भी सही जांच कराने का आश्वासन यहां लोगों को दिया। रालोद नेता साहब सिंह भी डीएम के साथ बातचीत करने के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा पुलिस को दोहरे हत्याकांड में निष्पक्ष होकर कार्रवाई करनी चाहिए। इसमें राजपाल सिंह, राजबीर सिंह, चौधरी भोपाल सिंह, चौधरी बलधारी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, वेदप्रकाश, राज सिंह पहलवान, प्रभाष सिंह, रामवीर सिंह, मोहित आदि रहे।

कर्मवीर के रिश्तेदार को शामली से लिया हिरासत में 
बागपत। खेकड़ा चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और उसके साथी बाशिद की हत्या में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कर्मवीर के रिश्तेदार को पुलिस ने शामली से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

19 फरवरी की रात खेकड़ा में आधुनिक हथियारों से लैस बदमाशों ने चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र और उसके साथ बाशिद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने सात लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी कर्मवीर सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, दिल्ली, नोएडा सहित जिले के विभिन्न गांवों में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के शामली में दबिश दी, जहां से कर्मवीर के रिश्तेदार को हिरासत में लिया है, जिसको बागपत लेकर पूछताछ की जा रही है। उससे आरोपियों के ठिकानों की जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है। दोहरे हत्याकांड में अभी भी पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें