फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीपुर मोड़ पर युवक को पीटा, तनाव 

Tue, 28 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली बैठा पीड़ित पहलवान अमित देव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। जाम के दौरान मामूली कहासुनी होने पर ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक यहां हंगामे की स्थिति रही। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा पुलिस देरी से पहुंची।
विज्ञापन


छपरौली थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी युवक अमित पहलवान कार में सवार होकर हरियाणा से गौरीपुर मोड़ होते हुए अपने घर लौट रहा था। गौरीपुर मोड़ पर जाम लगा था। इस बीच उसने कार से उतरकर एक ट्रक चालक को आगे चलने के लिए कहा। इस पर दोनों पक्षों की कहासुनी हो गई। अमित ने कहा ट्रक चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसकी चेन और नगदी छीन ली। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ट्रक चालक जा चुका था।
पीड़ित ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।

हरेंद्र हत्याकांड का खुलासा न होने पर रोष  
बागपत। विश्वकर्मा समाज ने हरेंद्र पांचाल हत्याकांड का खुलासा नहीं करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। सोमवार को विश्वकर्मा समाज की बैठक प्रदेशाध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा के आवास पर हुई। वक्ताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि 25 जनवरी को पाली गांव में बदमाशों ने भट्ठे के मुनीम हरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद बाइक और मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। घटना को एक माह से अधिक बीच चुका है, लेकिन आज तक भी पुलिस ने केस का खुलासा नहीं किया, जिस कारण परिजन और समाज में रोष है। एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि घटना का खुलासा करने के लिए कई बार पुलिस अफसरों से मिल चुके हैं। कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। चेतावनी दी है जल्द केस का खुलासा नहीं होता है तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राजकुमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र पांचाल, सतीश, प्रदीप, राजेंद्र, सुभाष पांचाल, सतेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश, मोनू विश्वकर्मा चमन सिंह, रोहताश मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें