फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले के लिए की मामा की हत्या

Sun, 25 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोघट।  मोहम्मदपुर खुंटी के जंगल में पांच दिन पूर्व की गई विकास की हत्या बेइज्जती का बदला देने को लेकर की गई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर किया है।

20 सितंबर को मोहम्मदपुर खुंटी निवासी सोहन पाल के खेत में युवक का गर्दन कटा शव मिला था। इसकी शिनाख्त मृतक की पत्नी बबीता ने अपने पति विकास पुत्र महेंद्र निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत के रूप में की थी। बबीता ने मृतक के सगे भांजे कपिल और अरुण पुत्र कुशल पाल निवासी मुकंदपुर थाना छपरौली और अक्षय पुत्र वीरेंद्र निवासी कांशीराम कॉलोनी बड़ौत के खिलाफ दोघट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ चितवन कुमार ने बताया मुखबिर की सूचना पर पुसार बस स्टैंड से अक्षय पुत्र वीरेंद्र निवासी कांशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। अक्षय ने पुलिस को बताया  मृतक विकास उनका मामा था। मामा की उनकी मौसी के लड़के कपिल और अरुण से पैसों के लेन देन पर विवाद हो गया था। इसमें विकास ने कुछ लोगों के सामने उनको अपमानित कर दिया था। इसी कारण उसकी हत्या की योजना बनाई और उसे बहका कर मुलसम ले गए। वहां मुलसम के कालू और विपिन भी साथ ले लिए और फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें