फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यदि हम नहीं मारते तो आशीष हमें मार देता’

Fri, 10 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत पुलिस द्वारा पकड़े गए आशीष हत्याकांड के तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लुहारी गांव में सोमवार शाम गोली मारकर आशीष की हत्या करने और विकास को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद किया गया है। इस मामले में छह लोगों को नामजद किया गया था। बाद में एक और आरोपी का नाम सामने आया। चार लोग फरार हैं।
विज्ञापन


लुहारी गांव में सोमवार शाम आशीष पुत्र राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका साथी विकास उर्फ घोलू गोली लगने से घायल हुआ था। इस मामले में छह लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस की जांच में एक अन्य युवक राकेश का नाम सामने आया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को नामजद गौरव पुत्र यशवीर, मोंटी पुत्र बिजेंद्र, सत्येंद्र उर्फ सरकारी पुत्र महेंद्र को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने कहा कि यदि हम आशीष को न मारते तो वह हमारी जान ले सकता था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर गौरव से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन


राकेश का नाम आरोपियों में शामिल करने के बाद इस हत्याकांड में विकास, कुलदीप, बिट्टू व राकेश फरार हैं। पकड़े गए सभी हत्यारोपी छात्र हैं। गौरव बीए प्रथम वर्ष, मोंटी कक्षा 12, सत्येंद्र उर्फ सरकारी बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने इन तीनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, गोली लगने से घायल विकास की हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें