फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने की अपहरण की कोशिश

Fri, 25 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत  में समाजवादी एंबुलेंस के चालक जितेंद्र का अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने उसको जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। 
विज्ञापन

 बागपत की शुगर मिल के पास रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि वह हिना पैलेस के पास से बाइक से गुजर रहा था। वहां एक युवक खड़ा हुआ था। उसने उसे नमस्त की। आरोपी ने उसे पैर छू कर नमस्ते करने के लिए कहा। वह अपनी बाइक लेकर आगे बढ़ने लगा तो आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और उसको जबरदस्ती गाड़ी में डालने लगे। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा तो आरोपियों ने उसका पीछा किया। शोर मचाने पर  लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को गाड़ी के साथ पकड़ा,  अन्य भागने में कामयाब हो गए। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि मामला मारपीट का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें