फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पिलाना में हुई हर्ष फायरिंग

Mon, 05 Feb 2018 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पिलाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में फायरिंग करता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में किशोर अक्षय की मौत से भी लोग सबक सीखने के लिए तैयार नहीं है। रविवार को पिलाना क्षेत्र मं शादी के शुभ मुहूर्त में जमकर  फायरिंग हुई। लाइसेंसी हथियारों का भी विवाह समारोह में खूब प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बड़ौत में शनिवार की रात में किशोर अक्षय की हर्ष फायरिंग के कारण मौत हो गई । रविवार को शादी का शुभ मुहूर्त था। जिलेभर में सैकड़ों शादियां हुई। इस दौरान आयोजकों ने जमकर खूब धूम-धड़ाका किया। इस बीच खूब हर्ष फायरिंग भी हुई। 

जनपद में पिलाना क्षेत्र एक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में युवक ने फायरिंग की। शादी में मौजूद गणमान्य लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को ऐसा करने से मना किया और समझा बुझाकर हथियार घर में रखवाए।
विज्ञापन


अक्षय की मौत से भी कोई सबक सीखने के लिए तैयार नहीं दिखा। कुछ स्थानों पर पुलिस कर्मी सूचना मिलने पर पहुंचे, लेकिन समारोह स्थल पर मौजूद कुछ प्रभावशाली लोगों ने पुलिस कर्मियों को लौटा दिया। दूसरी तरफ पुलिस भी कानून का पालन कराने में असमर्थ ही नजर आई। पुलिस अफसरों ने विवाह स्थलों पर चेकिंग अभियान तक नहीं चलाया। 

शुभ मुहूर्त ने लोगों को खूब छकाया
बागपत। रविवार को शादियों का शुभ मुहूर्त होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। देहात के अधिकतर मार्गों पर बसें ही नहीं मिली। इस कारण लोगों को सफर करना मुसीबत भरा बन गया। अधिकतर बसें बारात के लिए बुक होने से लोगों के लिए परेशानी रही।

अक्षय की मौत में केस दर्ज, आरोपी हिरासत में  
बड़ौत। घुड़चढ़ी में हर्ष फायरिंग में अक्षय की मौत के मामले में एक युवक को नामजद कराकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इस मामले में अभी पूछताछ जारी है। 

शनिवार की रात में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर अक्षय की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई थी। वह गांधी रोड बड़ौत का रहने वाला था और कक्षा सात में पढ़ता था। इस मामले में अक्षय के बाबा सुखवीर पुत्र बुध सिंह ने अमित तोमर निवासी लौहड्डा को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई ।

उधर, अक्षय की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। छोटे भाई हर्ष और मां निशा का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच कराई जा रही है और शादी में की गई वीडियोग्राफी की कापी मंगवाई गई है।

किसी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। वहीं  इस मामले में दूल्हे को निकालने को लेकर चेयरमैन अमित राणा से शिकायत की। कोतवाली में भी पूरे दिन हंगामे की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें