फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में रविवार की देर रात घुड़चढ़ी के दौरान बारातियों के डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदल गई। किशोर की मौत से कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने किशोर के शव को पुलिस को उठाने नहीं दिया। नाराज लोग मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़ गए। साथ ही मौके पर डीएम की बुलाने की मांग पर जिद पर अड़ रहे।

बिजवाड़ा में प्रदीप पुत्र भोपाल की बारात सोमवार को बिनोचपुरा जानी थी। इसी खुशी में रविवार की रात लड़के के घर के पास लोग डांस के दौरान नोट उड़ा रहे थे। गांव का किशोर फुरकान (14) पुत्र  शमशेर नोट उठा रहा था। इस दौरान हवाई फायरिंग के दौरान चली गोली किशोर को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया। नाराज लोग पुलिस प्रशासन से मृतक आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। नाराज लोगों ने कहा कि जिलाधिकारी के मौके पर आने से पहले शव को उठने नहीं दिया जाएगा।

 दो समुदाय से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें