फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना में हर्ष फायरिंग, चार घायल 

Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत  के कोताना गांव में सोमवार की रात में घुड़चढ़ी के दौरान लोग मस्ती में चूर थे, इसी समय किसी ने तमंचे से गोली चला दी। इस दौरान गोली के छर्रे लगने से चार लोग घायल हो गए। इससे खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

सोमवार की रात में सचिन पुत्र धर्मवीर की घुड़चढ़ी चल रही थी। इस दौरान सभी लोग डीजे पर नाचकर खुशी मना रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी। इससे निकले छर्रें रविंद्र, योगेंद्र और गौरव निवासी कोताना और भैंस देखकर लौट रहे ओमपाल निवासी लुहारी को लगे और चारों लोग घायल हो गए। गोली चलने के कारण जश्न का माहौल रंज में बदल गया और वहां अफरा-तफरी मच गई। 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। छरें लगने से घायल के पिता जग पाल ने दूल्हे के पिता धर्मवीर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मंगलवार को दोपहर बाद भी घुड़चढ़ी के दौरान  गोली चलाने वाले का पता नहीं लगा। पुलिस के अनुसार  घायल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।       
विज्ञापन


घुड़चढ़ी के वक्त झगड़ा, शादी में खलल 
बागपत। सिसाना गांव में घुड़चढ़ी के दौरान झगड़ा होने से शादी में खलल पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।  सिसाना गांव निवासी संदीप की सोमवार को शादी थी। रात के समय घुड़चढ़ी हो रही थी। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने वहां पर पहुंचकर हमला बोल दिया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। उसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। मंगलवार सुबह संदीप की बारात वाजिदपुर गांव में गई। संदीप के चाचा अमित का कहना है कि घटना से पूरा परिवार काफी परेशान है। इस वजह से बारात में भी कम ही लोग गए हैं। झगड़ा होने से वह नहीं रही। उनका कहना है कि घटना की रात को ही पुलिस से शिकायत कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें