फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव करने के आरोपी समेत 40 के गैर जमानती वारंट 

Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर वाहनों में तोड़फोड़  और पुलिस पर पथराव करने के मामले के आरोपी समेत 40 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन


बागपत-मेरठ मार्ग पर हमीदाबाद गांव के पास दो युवकों की सड़क हादसे में 15 अक्तूबर 2016 को मौत हो गई थी। इस घटना से क्षुब्ध लोगों ने शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर बवाल किया था। रोडवेज बस में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो पुलिस वालों पर भी पथराव कर दिया गया था। इसको लेकर वहां पर भारी हंगामा हुआ था। पुलिस ने टीयर गैस का प्रयोग कर उनको शांत किया था। 
पुलिस की ओर से आरोपी आस मोहम्मद, इजराइल, खलील के लड़के, साबिर मोहल्ला गायत्रीपुरम, मुन्नी का लड़का, आसू निवासी मुगलपुरा, इकबाल मोहल्ला देशराज, हाजी निजात का ड्राइवर, मामू, डॉ. रियासत का छोटा भाई, हाजी तहसीम, महताब, मानी, बबलू समेत 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके अलावा केतीपुरा और कुरैशियान मोहल्ले में बवाल हुआ। इन घटनाओं में शामिल रहे लोगों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हो गए हैं। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया 40 आरोपियों के गैर जमानती वारंट हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आरोपी दो युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
बागपत। यूपी-हरियाणा बार्डर पर वसूली का विरोध करने पर ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक और अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
अमरोहा की नई बस्ती निवासी शाने आलम ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई जाने आलम तथा मंसूर अहमद के साथ ट्रक से सोमवार रात बागपत होते हुए हरियाणा से अपने घर जा रहा था। जैसे ही ट्रक निवाड़ा पुल के पास पहुंचा, वहां खड़े युवक उनसे वसूली करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। उनके ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी राहुल और कमल निवासी संतोषपुर को गिरफ्तार कर लिया।  तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि शाने आलम पक्ष से मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोपी अपने साथियों के साथ दोबारा वहां पर ट्रक लेकर पहुंचे और उनके साथ झगड़ा किया। निवाड़ा चौकी प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

ट्रक की कार में साइड लगने पर झगड़ा 
बागपत। गौरीपुर मोड़ के पास ट्रक की एक कार में मामूली साइड लग गई। इसका कार सवार लोगों ने विरोध किया। बाद में ट्रक सवार और कार चालक के बीच झगड़ा हुआ। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें