फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामनौली की वीडियो का मास्टरमाइंड है गुड्डू 

Wed, 08 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कचहरी से बामनौली में विडियो वायरल करने के आरोपी को जेल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने खुलासा किया है कि गुड्डू ने पूरा प्लान तैयार किया था। वह मुजफ्फरनगर दंगे से क्षुब्ध होकर माहौल खराब करने की साजिश रची थी। 
विज्ञापन


 दोघट पुलिस को मंगलवार सुबह जानकारी मिली की इस मामले का आरोपी वसीम पुत्र नूरद्दीन बामनौली बस स्टैंड पर खड़ा हुआ है। पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस ने आरोपी वसीम को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह बड़ौत के एक कॉलेज में बीए में पढ़ता है। मुजफ्फरनगर के गोयला गांव निवासी गुड्डू बामनौली में अपनी रिश्तेदारी में रहता है। आरोपी गुड्डू मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर अभी तक काफी क्षुब्ध है। उसने ही करीब छह माह पूर्व वीडियो बनाने का प्लान तैयार किया था। गुड्डू ही उनको लेकर गांव के टीले पर गया था। आरोपी गुड्डू ने ही सबसे ज्यादा वहां पर अपशब्द भाषा का प्रयोग किया था। वीडियो वायरल किसने की। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में एसआई यशपाल सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी वसीम ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस केस का मुख्य आरोपी गुड्डू है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं फरार आरोपी 
दोघट। इस केस में चार आरोपी समीर पुत्र शकील, नासिर पुत्र साजिद, समीर पुत्र पप्पू निवासी बामनौली और गुड्डू पुत्र सत्तार निवासी गोयला फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिशें डाल रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

----------
एक-दूसरे पर लगा रहे वीडियो बनाने का आरोप 
दोघट। इस वीडियो को आरोपियों ने किसके कहने पर और क्यों बनाई, पुलिस अभी तक सच्चाई नहीं जान पाई है। पकड़े गए आरोपी एक-दूसरे पर वीडियो बनाने का आरोप लगा रहे हैं। तीन मार्च को पकड़े गए आरोपी राशिद ने बताया कि उसको बड़ौत से वसीम बुलाकर ले गया था। वह तो टीले पर जाकर बैठ गया था। अब वसीम पकड़ा गया तो उसने गुड्डू पर आरोप लगा दिया। 
विज्ञापन


किसी की बड़ी साजिश तो नहीं 
दोघट। इस वीडियो को देखकर और पकड़े गए आरोपियों की बातों से लगता है कि इस मामले में कुछ छिपाया जा रहा है। इसमें किसी की साजिश लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें