बड़ौत (बागपत)। दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में जून माह में हुई लूटपाट की घटना में जीआरपी ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने उससे लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
जून में दिल्ली से शामली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (74023) के एक डिब्बे में बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश ने कासिमपुर खेड़ी के सुनील कुमार से नकदी और मोबाइल भी लूटा था।
जीआरपी एसओ सुनील दत्त ने बताया कि दो दिन पूर्व लूटे गए मोबाइल के प्रयोग होने पर बदमाश के लोकेशन का पता चल गया। जीआरपी ने खेकड़ा क्षेत्र के आरोपी सुन्हैड़ा निवासी अमित कुमार उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। उसने लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उससे लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है।