बड़ौत की घनश्यामगंज मंडी में व्यापारी के यहां चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। घनश्याम गंज मंडी में व्यापारी के मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत साढ़े पांच लाख का सामान चुराकर ले गए। इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार की देर रात में उस समय लगी, जब वे शादी से अपने घर आए तो मकान के ताले टूटे थे और मकान का सारा सामान बिखरा था। सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और डाग स्कावयड़ की टीम ने भी घटनाक्रम की जानकारी ली।
घनश्याम गंज मंडी में अजित कुमार जैन पुत्र स्वर्गीय धन कुमार जैन का मकान है। वे दाल और चावल के थोक व्यापारी है। वे 20 नवंबर को परिवार समेत दिल्ली में अपने भांजी की शादी में शरीक होने गये थे। शुक्रवार की देर रात में जब वे घर आए तो उनके घर के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मकान की जांच की। चोर मकान में पीछे पड़ी खाली पड़े सुनसान जगह से पीछे से लोहे के सरिये तोड़कर अंदर घुसे । चोर व्यापारी के घर से 80 हजार की नगदी, 15 तौले के सोने के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। व्यापारी चोरी गए सामान की कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये बताई है।
बाद में घटनास्थल का डॉग स्कावयड़ की टीम ने भी निरीक्षण किया और फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेजे। इस चोरी की घटना से घनश्याम गंज मंडी के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में अजित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया तीन साले पहले भी इसी तरह से उनके मकान में चोरी की गई थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा व्यापारी के घर चोरी होने की सूचना ंमिलते ही पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।