फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मृत मिली चार गायें, जाम और हंगामा

Wed, 28 Jun 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत के ट्यौढ़ी गांव में हाईवे पर चार मृत गायें ‌िमलने के बाद कार्रवाई के लिए जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक बार फिर क्षेत्र में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्योढ़ी गांव में सड़क किनारे चार गाय मृत पड़ी मिली। हरियाणा के श्रद्धालुओं को देखकर गोवंश के पास से कुछ युवक फरार हो गए। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सीओ को विरोध का सामना करना पड़ा। दो दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पोस्टमार्टम के बाद गोवंश को भूमि में दबाया। इससे क्षेत्र में तनाव बना है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह हरियाणा से हिंदू सेवा दल सोनीपत के कार्यकर्ता एक ट्रक में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी गांव से गुजर रहे थे, तभी सड़क  किनारे चार गोवंश मृत पड़े दिखाई दिए। गोवंश को कुछ युवक एक वाहन में लादने का प्रयास कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने ट्रक रोक कर इन युवकों को  पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वाहन में सवार होकर भाग गए। श्रद्धालु अंकित तोमर, कुलदीप कुमार और मोनू सिंह ने शोर मचा दिया। इस पर ट्योढ़ी के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचने शुरू हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। पुलिस से लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने कहा आए दिन गोवंश की हत्याएं हो रही है, लेकिन  पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो दिन में गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम खोल दिया। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस के शक की सुई पशु व्यापारियों पर है। पुलिस का कहना है कि पशु व्यापारी वाहन में निर्धारित से अधिक संख्या में पशुओं को लादकर चलते हैं, इससे भी कई बार दम घुटने से पशुओं की मौत हो जाती है। गायों की मौत के बाद हो सकता है, इन्हें यहां फेंक दिया गया है। हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष दीपक बामनौली ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिलाध्यक्ष ने कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उनके साथ सचिन वत्स, अंकित बड़ौली, कपिल, मधुसूदन शास्त्री, सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंचे। 

दम घुटने से हुई गोवंश की मौत
बड़ौत। हंगामे के बाद पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और गोवंश का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद गोवंश को भूमि में गड्ढा खोकर दबाया । कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी पशुओं की दम घुटने, चोट लगने से मौत का कारण बताया गया है। उन्होंने बताया रिपोर्ट में तीन पशुओं की रात में और एक पशु की मौत करीब 24 घंटे मौत होना बताया है।

नहीं खराब होने देंगे गांव का माहौल
बड़ौत। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ट्यौढ़ी गांव में पहुंचा और संभ्रांत लोगों से मिला और कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए गोवंश फेंका है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ हाजी शफी, इरफान, आबिद, सलाऊ, इकराम, रफीक, देवेंद्र शर्मा, योगेश, रामपाल, कमलेश, राकेश शर्मा, ओमवीर, तेजवीर, हरेंद्र एडवोकेट, हेमंत एडवोकेट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें