फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के भाई ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया

Wed, 29 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
बागपत। पूर्व विधायक चंदर सिंह पर वर्ष 1998 में जानलेवा हमला करने के मामले में पूर्व विधायक मदन भैया के भाई ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने उनको जमानत दे दी। तारीख पर न आने से उनके कोर्ट से गैर जमानती वारंट हो गए थे। 
विज्ञापन


अहेड़ा गांव के पूर्व विधायक चंदर सिंह का बागपत में भी मकान है। 4 मार्च 1998 को स्कूटर सवार दो बदमाशों ने जान से मारने की नियम से उन पर गोली चलाई थी। उनके साथ-साथ वहां से गुजर रही एक महिला भी घायल हो गई थी। बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए थे। उनके बेटे महिपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि उनके रिश्तेदार तत्कालीन खेकड़ा ब्लाक प्रमुख रामकिशन और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। इस केस की पैरवी करने पर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में कोतवाली पर गाजियाबाद के गांव जावली निवासी पूर्व विधायक चंदर सिंह, उनके भाई नरेश और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। केस कोर्ट में विचाराधीन है। अधिवक्ता रमन कुमार चौधरी ने कहा आरोपी नरेश कोर्ट में तारीख पर नहीं आ रहे थे। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट हो गए थे। इस कारण आरोपी नरेश ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने केस में सुनाई करने के बाद उनको जमानत दे दी। 

इनामी कपिल ने मेरठ में सरेंडर कर दिया
बागपत। काठा गांव के डंपर चालक लियाकत की हत्या के केस के आरोपी ढाई हजार रुपये के इनामी कपिल ने पुलिस को चकमा देकर मेरठ मेरठ में सरेंडर कर दिया।  
चालक लियाकत की 14 मार्च की रात में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की। पुलिस ने नामजद आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा। दो आरोपी राहुल और कपिल फरार चल रहे हैं। कोर्ट से उनके गैर जमानती वारंट हो चुके है। एसपी अजय शंकर राय ने सोमवार को उन पर ढाई ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित किया। मंगलवार को आरोपी कपिल ने मेरठ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।  सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा पुलिस दबाव के चलते ही कपिल ने मेरठ न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। उसको पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी। 
विज्ञापन


जानलेवा हमले के केस में  कपिल ने किया सरेंडर
बागपत। पुलिस के मुताबिक लियाकत के हत्यारोपी कपिल ने जानलेवा हमले के केस में कोर्ट में सरेंडर किया था। यह मुकदमा मेरठ के सरूरपुर थाने में दर्ज है। आरोपी कपिल जेल में रहते समय पेशी के दौरान बंदियों से मारपीट भी कर चुका है। यह केस भी मेरठ में ही दर्ज है। 

 मुख्य आरोपी राहुल की धरपकड़ तेज 
बागपत। केस के दो आरोपी जेल जा चुके है। मुख्य आरोपी राहुल काठा फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी धरपकड़ ओर तेज कर दी है। उसके साथियों को कोतवाली पर लाकर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें