फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडर्स कंपनी के संचालक सहित चार पर केस दर्ज

Wed, 19 Apr 2017 01:05 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत ।  रुपये कमाने का लालच देकर एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाली श्रीराम ट्रेडर्स मैसेज सेंडिंग कंपनी के संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खुलासा होने के बाद कई ओर पीड़ित सामने आए। पुलिस ने आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों से जानकारी जुटाई। गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी।
विज्ञापन


बड़ौत के कोताना रोड पर स्थित श्रीराम ट्रेडर्स एसएमएस सेंडिंग जॉब के नाम पर कंपनी का संचालन कर जिले के करीब ढाई हजार लोगों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले का खुलासा हुआ था। कंपनी संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए थे। सोमवार को पीड़ितों ने कार्यालय में हंगामा कर तोड़फोड़  की थी।

बाद में 22 पीड़ितों ने बड़ौत सीओ कर्मवीर सिंह और इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर तहरीर दी। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कंपनी के प्रबंधक मोहित मलिक, विजय, शीशपाल और पारस निवासी अंबाला के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 मेें मामला दर्ज किया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे मेें होंगे। पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। सीओ ने कहा एक टीम जल्द ही इसके लिए अंबाला भेजी  जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें