फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालपुर में किसान की गोली मारकर हत्या

Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपालपुर खड़ाना गांव में खेत में किसान जाहिद (30) की दो गोली मारकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जाहिद घर से खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। उनके माथे में गोली मारी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन


रमाला थानाक्षेत्र के गांव गोपालपुर खड़ाना निवासी जाहिद रविवार को सुबह करीब सात बजे घर से खेत में पानी चलाने के लिए गए थे। उनकी पत्नी गुलिस्ता और परिवार के अन्य लोग भी खेत में पहुंचे थे, लेकिन वे सभी पशुओं का चारा लेकर घर आ गए थे। जाहिद खेत में पानी चलाते रह गए थे।

शाम पांच बजे तक जाहिद खेत से नहीं लौटे तो परिजन दोबारा खेत में गए। जैसे ही परिवार के लोग खेत में ट्यूबवेल के पास पहुंचे तो जाहिद का शव लहूलुहान हालत में चकरोड के पास पड़ा  मिला। सूचना पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी नीरज अत्री ने कहा किसान जाहिद की हत्या की गई है। मामले की जांच चल रही है। जाहिद की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें