फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू बोला, जिससे दुश्मनी थी उसे मारा

Mon, 24 Oct 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार रुपये के इनामी रहे मोनू जाट और उसके साथी नितिन को दोघट पुलिस ने 32 घंटे के पीसीआर पर लेकर लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के  अनुसार मोनू ने कहा  जिससे उससे दुश्मनी थी, उसे ठिकाने लगा दिया। अब उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। उसने वर्ष 2007 में हथियार उठा लिए थे। उसने अपने रुपये के लेनदेन और दोस्तों को परेशान करने वालों की ही हत्या की है। किसी से रंगदारी नहीं मांगी है।

  पुलिस के मुताबिक मोनू जाट ने बताया उसकी टीकरी कस्बा के नितिन और गुराना गांव के पूर्व प्रधान कपिल से जेल में मुलाकात हुई थी। तभी से वे आपस में संपर्क में है। टीकरी के युवक विवेक से उसने 10 हजार रुपये मांगे थे। उसने रुपये देने के बजाए उनके साथ गाली-गलौज कर दी थी। इसी बात पर विवेक की 12 सितंबर को हत्या की। कस्बे के ही किसान लाल बहादुर का उसके दोस्त नितिन से विवाद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 नितिन के कहने पर उसने लाल बहादुर की हत्या की। रुपये के विवाद और रंजिश में ही उसने रोहटा में हत्याएं की। उसने किसी से रंगदारी नहीं मांगी। 
दोघट थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कस्बा टीकरी की दोनों हत्या में प्रयुक्त बाइक को मोनू और नितिन की निशानदेही पर नितिन के ईख के खेत से  बरामद की।  इस बाइक को दोनों अपराधियों ने तीन माह पूर्व शामली से लूटी थी। पूछताछ में नितिन ने बताया कि उसकी अब किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें