फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कंपनी के लोगों पर आबकारी की मेहरबानी

Sun, 15 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में शराब तस्कर को पकड़ते समय शराब कंपनी की जीप और कैंटर के बीच ही हादसा हुआ था। आबकारी के एक कांस्टेबल की मौत हो गई थी और कंपनी के भी दो लोग भी घायल हुए थे। उसके बावजूद आबकारी ने शराब कंपनी का केस में जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन


इस मामले में आबकारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गौरीपुर चेक पोस्ट प्वाइंट पर कांस्टेबल स्वराज सिंह चौहान और अनुज कुमार की ड्यूटी थी। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे हरियाणा से अवैध रूप से कार से  शराब लेकर आने की सूचना मिली।

कांस्टेबल स्वराज सिंह चौहान और अनुज ने उनको अवगत कराते हुए चौकी के पास से गुजर रही जीप (यूपी 35 पी-0672) में सवार होकर तस्करों की कार को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। इसी दौरान बागपत की ओर से तेज गति से जा रहे कैंटर (डीएल 1 एलयू-7777) ने जीप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इनमें दोनों कांस्टेबल के अलावा गाड़ी में सवार मोनू और विनोद ठाकुर घायल हो गए। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान कांस्टेबल स्वराज सिंह चौहान की मौत हो गई थी। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कैंटर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हैरत की बात यह है कि आबकारी इंस्पेक्टर ने शराब कंपनी का तहरीर में जिक्र तक नहीं किया है, जबकि घायल हुए दोनों लोग और जीप शराब कंपनी की है। कोतवाली पुलिस ने खुद बताया था कि हादसे में दो कांस्टेबल के अलावा शराब कंपनी के दो लोग घायल हुए हैं।

शराब कंपनी की है जीप : कोतवाल
बागपत। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है शराब तस्कर को पकड़ते समय जिस जीप को कैंटर से टक्कर मारी थी। वह शराब कंपनी की जीप है।

शराब कंपनी के लोग नहीं कर सकते चेकिंग : एसपी 
एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि पुलिस और आबकारी की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर शराब पकड़ती हैं। शराब कंपनी के लोग चेकिंग नहीं कर सकते है। शराब की कार को पकड़ने में आबकारी टीम शराब कंपनी की जीप का इस्तेमाल कर रही थी ,इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें