फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के मकान की कुर्की

Thu, 27 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून पुलिस कस्टडी से अमित मलिक उर्फ भूरा को छुड़ाने के षड्यंत्र में शामिल रहे दिल्ली के मुंडका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन की बागपत पुलिस ने बुधवार को दिल्ली के कमरूद्दीन निहाल बिहार में स्थित उनके मकान की कुर्की की।
विज्ञापन


देहरादून पुलिस कस्टडी से 15 दिसंबर 2014 को दो एके-47 और एक एसएलआर लूटकर अमित मलिक उर्फ भूरा को छुड़ाने के षड्यंत्र में पूर्व विधायक रामवीर शौकीन का नाम आया था।  इस मामले में पुलिस की जांच में आया था कि भूृरा को छुड़ाने की पूर्व विधायक रामवीर शौकीन ने साजिश रची है।

 उनका भांजा नीरज बवाना केस का मुख्य आरोपी है। दिल्ली पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रामवीर शौकीन के फार्म हाउस से लूटी गई एक एके-47 और एक एसएलआर बरामद की थी। जबकि एक एके-47, पुलिस ने उनके पर्सनल असिस्टेंट अरविंद को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने रामवीर को केस में मुल्जिम बनाकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया था। हालांकि पुलिस उन्हें अभी तक गिरफ्तार करना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा पाई है।

दिल्ली पुलिस उन पर मकोका की कार्रवाई कर चुकी है। बागपत पुलिस ने दबाव बनाने के लिए कोर्ट से उनके मकान की कुर्की करने की अनुमति ली। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि पूर्व विधायक रामवीर शौकीन के मकान की कुर्की की गई है। सामान को वहां पर ही एक व्यक्ति को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें