फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा

Mon, 15 May 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट का शिकार हुआ नरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित हसनपुर मसूरी के पास कार में सवार पांच-छह बदमाशों ने शनिवार की रात में चालकों को बंधक बनाकर ट्रक लूटा। उनको पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर लधवाड़ी गांव के जंगल में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने चालकों को अर्द्ध बेहोशी की हालत में रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन



 हरियाणा के झज्जर क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी नरेंद्र शर्मा ने बताया वह दूर के रिश्ते के भाई अमन शर्मा निवासी दिल्ली के साथ 18 टायर ट्रक (एचआर 55जी-9334) चलाता है।   दोनों शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कटवा से एक बड़ा जनरेटर लेकर नोएडा की सेक्टर 78 में स्थित एक कंपनी में गए थे। वहां जनरेटर उतारकर वापस लोनी होते हुए हरियाणा के बहादरगढ़ जा रहे थे। 

रात करीब दस बजे जैसे हसनपुर मसूरी के निकट मंदिर के पास पहुंचे तभी कार ने सायरन बताते हुए आवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया। इसके बाद उनको बंधक बना दिया। उनसे वहीं पर ट्रक लूट लिया। उन दोनों को अपनी कार में डाल लिया। उनको बंधक बनाया था।
विज्ञापन


रास्ते में पानी में नशीला पदार्थ डालकर पिलाया।  इससे दोनों बेहोश हो गए। रविवार की सुबह करीब पांच बजे हल्का होश आया तो खुद को ईख के खेत में पाया। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। किसी तरह हाथ-पैर खोले। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पता चला वह लधवाड़ी गांव के खेतों में है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नरेश ने कहा अमन अभी भी बेहोशी की हालत में है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टता प्रतीत हो रहा है कि चालकों से लोनी में ट्रक लूटा है। 

पानी पी लो या गोली खाओ 
बागपत। नरेंद्र ने कहा बदमाशों ने रास्ते में से पानी की बोतल खरीदी थी। फिर उसमें कुछ मिलाया था। इसके बाद पानी पीने को बोला, मना करने पर उनके तमंचा सटा दिया। धमकी दी चाहे पानी पी लो या गोली खा लो। 

पुलिस की गाड़ी समझकर रोका था ट्रक 
बागपत। पीड़ित नरेंद्र ने कहा  बदमाशों ने ट्रक के बराबर में अपनी कार लाकर पहले सायरन बजाया, इसके बाद टार्च की रोशनी मारी। हम समझे कार पुलिस की है। इसीलिए उनके कहने पर ट्रक रोक लिया था। बदमाश लोनी से ही पीछे लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें