छपरौली/ बागपत। छपरौली के मदरसे में पढ़ने वाला दिल्ली निवासी छात्र शराफत (15) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र की मां ने छपरौली थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
दिल्ली के राजीव नगर मंडौली निवासी महिला नसरीन पत्नी ननवा ने बताया उनका बेटा शराफत (15), छपरौली कस्बा के इस्लामिया मदरसे में पढ़ता है। 25 मई को शराफत मदरसे से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। छपरौली थाना में अज्ञात में छात्र के अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई।
पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन पुलिस को अभी कामयाबी नहीं मिली है। नसरीन ने कहा उसके बेेटे शराफत का उसे नहीं पता की किसने अपहरण किया है, लेकिन मदरसे में रहने वालों की जिम्मेदारी पर ही बच्चे को वहां छोड़ा था। जवाबदेही तो उनकी ही होती है। उन्होंने वहां पर रहने वाले एक व्यक्ति पर बेटे की मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
रमाला सीओ राजवीर सिंह ने कहा छपरौली मदरसे में पढ़ने वाला लड़का गायब हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। जानकारी मिली है कि वह इससे पहले भी एक - दो बार गायब हो चुका है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी है।