फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में ही रह गया लाश का रहस्य

Tue, 08 Dec 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/घुघली। आर्केस्ट्रा संचालक की 13 नवंबर को नौरंगिया रोड पर बंद कमरे में लाश बरामद हुई थी। घटना के 25 दिन बाद भी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। चुनाव का हवाला देकर पुलिस खामोश है।
विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के राकेश किराये के मकान में रह कर आर्केस्ट्रा ग्रुप चलाते थे। कमरे से उठी बदबू पर लोगों को शक हुआ तो पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बरामद किया। बताया जाता है कि राकेश के साथ नेपाल की काजल नाम की एक नर्तकी भी रहती थी लेकिन उसका भी पता नहीं चला।

पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसओ ओपी चौहान का कहना है की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। पुलिस चुनाव में व्यस्त है। पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि राकेश शराब का आदि था। कुछ दिनों से काजल से रोज कहा सुनी होती रहती थी। पुलिस को हड्डी के टुकड़े व शराब की ख़ाली बोतल भी कमरे में मिली लेकिन कमरा बाहर से बंद था। इसके बावजूद पुलिस इसे हल्के से ले रही है। राकेश पत्नी और बच्चों को छोड़ कर काजल के साथ रहता था। पिता इधर उधर चक्कर लगा रहा है लेकिन घटना के करीब 25 रोज बाद भी पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं प्राप्त कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें