फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल गांव के बुजुर्ग की सदमे से मौत  

Thu, 30 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
निजामुद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर के रटौल गांव के बुजुर्ग की बुधवार को सदमे से मौत हो गई। उनके छप्पर में डेढ़ सप्ताह पहले किसी ने आग लगा दी थी। इसमें नौ मवेशियों की झुलस जाने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

  रटौल निवासी यासीन का तालाब के पास मकान है। मकान के बाहरी ओर छप्पर डाल रखा है। 17 मार्च की रात असामाजिक तत्वों ने छप्पर में आग लगा दी थी, जिससे उसके नौ मवेशियों की झुलस जाने से मौत हो गई थी। इससे उनको काफी आर्थिक हानि हुई थी। उन्होंने कर्ज लेकर ही मवेशियों को खरीदा था। तभी से उनके पिता निजामूद्दीन टेंशन में चल रहे थे। दो दिन पूर्व उनकी हालत बिगड़ गई थी। निजी चिकित्सकों ने उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। उनका दिल्ली अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां पर उनकी मौत हो गई। इससे पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि आर्थिक स्थिति बिगड़ जाने से लगे सदमे से उनकी जान गई है। आरोप है कि अफसरों ने उनकी मदद करना तो दूर उनका हाल जानने की भी जरूरत नहीं समझी। 
विज्ञापन

  अफसरों ने नहीं की सुनवाई
चांदीनगर। आर्थिक मदद के लिए जिम्मेदार लोगों ने तहसील दिवस के अलावा दफ्तरों में भी अफसरों से शिकायत की, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें