फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेशर संचालक इकराम की हत्या के केस का खुलासा न होने पर लोग भड़के

Wed, 28 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालय पर धरने पर बैठे पुराना कस्बे के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। गन्ना क्रेशर संचालक इकराम उर्फ मोटा की हत्या के केस का चार दिन बाद भी खुलासा न होने पर लोग भड़क गए। एसपी दफ्तर पहुंचे लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


  बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी इकराम उर्फ मोटा (40) 23 सितंबर की रात में अपने मकान के चौक में चारपाई पर सो रहा था। रात्रि में सुबह करीब तीन बजे इकराम अपने बिस्तर पर नहीं मिला। तलाश करने पर उनके दो बेटों को उनका शव यमुना खादर के रास्ते में पड़ा मिला था। परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस केस का पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया। इस पर मंगलवार को लोग भड़क गए। 

 मृतक के परिजन एसपी दफ्तर में पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से महिला-पुरूषों की काफी नोकझोंक हुई। मृतक के भाई मोहम्मद महताब ने कहा केस के खुलासे के लिए पुलिस को पूरा समय दिया , लेकिन पुलिस ने एक युवक से भी केस के संबंध में पूछताछ नहीं की। जबकि छोटे-छोटे केसों में पुलिस बड़ी दिलचस्पी लेती है।
विज्ञापन


पुलिस चाहती तो अब तक कातिल पकड़े जाते। उन्होंने कहा पुलिस ने 24 घंटे में केस का खुलासा नहीं किया तो हाईवे जाम होगा। इसमें हाजी इरफान, डाक्टर रियासत, मोहम्मद महताब, नईम, हारूण, अजीज, इरशाद, मौसम, जाहिद, रिहाना, नसीमा, जाहिदा, जुबैदा, मोमीना मौजूद रही।  सीओ श्वेतांभ पांडेय ने कहा केस के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें