फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से कुंडल लूटे

Wed, 14 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना । गाजियाबाद से लुहारा गांव जाते समय सिखेड़ा गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक को रोका। इस दौरान बदमाश बाइक सवार दो महिलाओं से कुंडल लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन


 गाजियाबाद निवासी मनोज अपनी पत्नी बबीता और परिचित ज्योति के साथ मंगलवार दोपहर बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में लुहारा गांव जा रहा था। जैसे ही वे सिखेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने से बाइक को रुकवा लिया।

इस दौरान बदमाशों ने दोनों महिलाओं के कानों पर झपटा मार दिया। बदमाश महिलाओं के कुंडल लूटकर पिलाना भट्ठे की ओर भाग गए। मनोज ने बदमाशों का काफी पीछा किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। उसने पुलिस को वारदात की शिकायत की। चांदीनगर थाना प्रभारी ने कहा  इस तरह की उनके क्षेत्र में कोई घटना नहीं हुई है।  
विज्ञापन


बागपत। पिलाना गांव में भूषण त्यागी के मकान में चोरों ने सोमवार रात घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने शोर मचा दिया। बदमाश खेतों की ओर भाग गए। गांव में पहरा दे रहे लोगों ने बदमाशों को घंटों तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। लोगों ने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें