फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह रुपये के लिए सिपाही और दुकानदार में हुई मारपीट

Wed, 17 May 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित एक फोटोस्टेट की दुकान पर  मंगलवार सुबह करीब दस बजे नगर में नगर निवासी गैर जनपद में तैनात कांस्टेबल फोटो कापी कराने पहुंचा। तो दुकानदार ने कांस्टेबल को कहा अभी लाइट नहीं है।
विज्ञापन


इसके चलते जनरेटर से एक फोटो स्टेट करने के लिए एक रुपये के बजाय दो रुपये लिए जाएंगे। उस समय तो कांस्टेबल ने हामी भर ली।  जब फोटो स्टेट हो गई और दुकानदार ने बारह रुपये मांगे तो अचानक लाइट आ गई और कांस्टेबल छह फोटोकाफी के बारह के बजाय छह रुपये देने लगा।

इस पर दोनों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी बीच थाना पुलिस दुकानदार और कांस्टेबल को थाने ले गई। उपनिरीक्षक के सामने जब घटना सामने आई और कांस्टेबिल उपनिरीक्षक के सामने भी गाली गलौच करने लगा तो उपनिरीक्षक ने उसे फटकार लगाई। बाद में गलती मानने पर  उसे और दुकानदार को थाने से भेजा। इस कई दुकानदार भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें